आज होगा सोनपुर मेले का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का उद्घाटन शनिवार की शाम तीन बजे पर्यटन मंत्री अनीता देवी करेंगी. सारण के डीएम दीपक आनंद ने शुक्रवार को मेला शिविर स्थित कैंप में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेले में आनेवालों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. सुरक्षा व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान […]

विज्ञापन
सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का उद्घाटन शनिवार की शाम तीन बजे पर्यटन मंत्री अनीता देवी करेंगी. सारण के डीएम दीपक आनंद ने शुक्रवार को मेला शिविर स्थित कैंप में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेले में आनेवालों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी है.
सुरक्षा व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा. शराबबंदी का सख्ती के साथ पालन होगा.
उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन भी विशेष नजर रखेगा. थियेटरों में अश्लील डांस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. मेले में 18 अस्थाई थाने खोले जायेंगे. भीड़ नियंत्रण के लिए स्काउट गाइड के साथ-साथ कम्युनिटी पुलिस का सहयोग लिया जायेगा. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसके लिए 13 से 15 नवंबर तक नये व पुराने गंडक पुलों पर यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था की गयी. बड़े वाहनों के परिचालन का निर्धारित रूट छपरा से हाजीपुर आने के लिए शीतलपुर, परसा, मकेर, रेवाघाट, बखरा चौक, वैशाली, लालगंज व भगवानपुर होते हुए जाना होगा. इसी तरह हाजीपुर से छपरा के लिए यातायात रूट निर्धारित किया गया है.
जिला प्रशासन सारण की ओर से सोनपुर मेले का मोबाइल एप बनाया गया है, जिसे किसी भी एंड्रॉयड फोन से प्ले स्टोर के एप्लीकेशन के माध्यम से इंस्टाॅल किया जा सकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर समाहर्ता अरुण कुमार, एएसपी सत्यनारायण कुमार प्रसाद, एसडीओ मदन कुमार, डीसीएलआर उपेंद्र कुमार पाल, डीपीआरओ एके चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन