52 हजार प्रतिबंधित लॉटरी टिकट बरामद

दो लोग गिरफ्तार
फारबिसगंज. एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर फारबिसगंज थाना की पुलिस ने शहर के सुभाष चौक के समीप गहन छापेमारी अभियान चला कर लगभग 52 हजार पीस प्रतिबंधित लॉटरी टिकट को जब्त करते हुए दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रतिबंधित लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार दोनों व्यक्ति का नाम 40 वर्षीय शंकर यादव पिता स्वर्गीय नंदलाल यादव साकीन फारबिसगंज वार्ड नंबर 16 धर्मशाला चौक फारबिसगंज व 24 वर्षीय तिलक साह पिता रमेश शाह साकीन गोढ़ियारी चौक वार्ड नंबर 18 थाना फारबिसगंज निवासी बताया जाता है. प्रतिबंधित लॉटरी टिकट बरामदगी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी संख्या 261/24 दर्ज कर गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है. थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




