सुंदरनाथ धाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Updated at : 09 Mar 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
सुंदरनाथ धाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सुबह से ही लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

-20-प्रतिनिधि, कुर्साकांटा ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में 15 दिवसीय महाशिव रात्रि मेला के 12 वें दिन रविवार को अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. महंत सिंहेश्वर गिरी ने बताया कि प्रातःकालीन दैनिक पूजा अर्चना के बाद गर्भ गृह समेत अन्य देवी देवताओं के मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. वहीं कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो को लेकर न्यास समिति के सदस्य अनवरत मंदिर परिसर में बने रहे. कोषाध्यक्ष ने बताया कि जहां पचास हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया तो वहीं दो सौ से भी अधिक मुंडन संस्कार कराया गया है. मौके पर न्यास समिति के रामदेव सरदार, रामप्रसाद शर्मा, श्याम राम, भानु सिंह, छोटू साह, मनोज भगत, राजकिशोर सिंह, विजय केशरी,अजय मंडल सहित श्रद्धालुओं में प्रेम प्रकाश सिंह, श्रवन कुमार सिंह,सुभाष साह, कुमार सत्यम, बिनोद सागर, पंसस देवेंद्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अरविंद मंडल व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन