ePaper

रसोई गैस के रिसाव से लगी आग में एक महिला की जिंदा जलकर मौत

Updated at : 07 May 2015 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
रसोई गैस के रिसाव से लगी आग में एक महिला की जिंदा जलकर मौत

अररिया : बिहार के अररिया जिला के सदर थाना अंतर्गत काली बाजार चौक के निकट गुरुवार सुबह एक घर में रसोई गैस के रिसाव से आग लग गयी. इस घटना में एक महिला की जिंदा जलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक महिला की काली बाजार चौक निवासी अमित कुमार गुप्ता से तीन वर्ष […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया जिला के सदर थाना अंतर्गत काली बाजार चौक के निकट गुरुवार सुबह एक घर में रसोई गैस के रिसाव से आग लग गयी. इस घटना में एक महिला की जिंदा जलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक महिला की काली बाजार चौक निवासी अमित कुमार गुप्ता से तीन वर्ष पूर्व शादी हुयी थी और उनकी एक बच्ची भी है.

सदर थाना अध्यक्ष मो. शफीउल्लाह ने बताया कि मृतक महिला का नाम मुन्नी देवी (23) है. वह काली बाजार चौक निवासी अमित कुमार गुप्ता की पत्नी है. उन्होंने बताया कि आज सुबह मुन्नी देवी ने चाय बनाने के लिए जैसे ही माचिस जलायी घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण रसोई घर में फैली गैस ने आग पकड़ लिया. आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस जाने के कारण मुन्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. शफीउल्लाह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन