ePaper

बाइक की डिक्की तोड़कर 2.33 लाख की चोरी

Updated at : 15 Jun 2024 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की डिक्की तोड़कर 2.33 लाख की चोरी

बाइक खड़ी कर बना रहा था दाढ़ी

विज्ञापन

बाइक खड़ी कर बना रहा था दाढ़ी, इधर डिक्की तोड़ रुपये निकाल ले गये चोर परवाहा. शनिवार को दिन दहाड़े रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्थित पुरानी हाट के समीप खड़ी एक बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख 33 हजार 500 रुपये लेकर अपराधी फरार हो गये. पीड़ित बेलसरा वार्ड संख्या सात निवासी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि हम रानीगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक से चेक के माध्यम से दो लाख 33 हजार 500 सौ रुपये का निकासी किये थे. इसके बाद बहुरानी क्लॉथ स्टोर रानीगंज में कपड़ा खरदीकर उसका भुगतान के बाद रुपये को झोला में देकर बाइक की डिक्की में रख दिये. उसके बाद हम बाइक लेकर रानीगंज पुरानी हाट स्थित रूप रेखा सैलून के पास गये, जहां सैलून के सामने बाइक लगाकर दाढ़ी बनवाने लगे. जैसे ही दाढ़ी बनाकर वापस बाइक के समीप आये तो देखे कि बाइक की डिक्की तोड़कर डिक्की में रखे दो लाख 33 हजार रुपये, चेकबुक, पासबुक, आधार कार्ड सब गायब था. इस बाबत उन्होंने मामले की लिखित शिकायत रानीगंज थाना में करने की बात कहीं. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि छानबीन किया जा रहा है, जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन