आग से 18 घर जले, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
आग से 18 घर जले, लाखों का नुकसान

पीड़ित लोगों ने की मुआवजे की मांग

विज्ञापन

ताराबाड़ी. अररिया प्रखंड के सहासमल पंचायत के वार्ड संख्या 08 के बलवात गांव में शुक्रवार की देर रात आग लगने से 16 परिवारों के 18 घर जल गये. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका. ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत व दमकल टीम के सहारे आग पर काबू पाया. इस अगलगी में कपड़ा, बर्तन, अनाज, फर्नीचर आदि सहित 30 लाख से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. पीड़ितों में नसरीन, अबूजर, नूरजहां, बबलू, फरहाना, परवीन, फरहाना, मुसरत, सुगिया, फरहाना, कसीरा, अबू कलाम, मो आजम, गजाला, नूरसदी, सफरीना, जमुनी आदि शामिल हैं. उपप्रमुख प्रतिनिधि श्याम पासवान ने घटना की लिखित जानकारी सीओ व ताराबाड़ी थाना पुलिस को देने की बात कही. इधर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा सहित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ देने की मांग की है.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन