14 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
-31-प्रतिनिधि, नरपतगंजएसएसबी 56वीं बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देश पर बथनाहा मुख्यालय स्थित स्पेशल क्यूआरटी टीम के एएसआइ चैना राम के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात कार्रवाई करते हुए एसएसबी जवानों ने 14 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से तीन किलोमीटर दूर फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंगही चौक के पास एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए एक अपाचे बाइक पर लोड 14 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर व जब्त गांजा फुलकाहा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है. जहां संबंधित मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर कार्ड संख्या 10 निवासी पिंटु कुमार यादव पिता शत्रुघ्न यादव व दिलखुश कुमार राम पिता नुनूलाल राम के रूप में की गयी है. जानकारी मुताबिक तस्कर नेपाल से गांजा की तस्करी कर बार्डर के रास्ते फुलकाहा थाना क्षेत्र से बाहर जाने के फिराक में थे. गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस कार्रवाई में पार्टी कमांडर चैना राम के अलावा जीडी सुबोध कुमार सिंह, राजीव आर, बच्चू सिंह, हरिशंकर प्रसाद, अमरकांत कुमार, अनुराग कुमार सिंह, मोहन गोपी, नाग भूषण, पूरन भगत यादव, कुलदीप सिंह शामिल थे.
————————-
सत्संग से निर्मल हो जाता है मनुष्य का जीवन
-32–पलासी. अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 113वां वार्षिक महाधिवेशन प्रखंड के कनखुदिया पंचायत अंतर्गत धनतोला हसनपुर में किया गया. तीन दिवसीय इस आयोजन में महर्षि मेंही योगाश्रम बैजनाथपुर सहरसा से संत सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के तपोनिष्ठ विरक्त सदाचारी शिष्य अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग के आचार्य पूज्यपाद महर्षि योगानंद परमहंस जी ने अपने प्रवचन में सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्संग से मनुष्य जीवन निर्मल हो जाता है. पाप से मुक्ति मिलती है. वहीं अपराह्न में प्रवचन के माध्यम में भक्ति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हरि व सतगुरु की प्राप्ति के लिए सत्संग बहुत जरूरी है. गुरू के बिना ज्ञान संभव नहीं है. संत का अवतरण मनुष्य जीवन का आवरण के लिये होता है. सत्संग प्रवचन कार्यक्रम के पूर्व आचार्य पूज्यपाद महर्षि योगानंद परमहंस जी महाराज का स्वागत स्वागत गान व पुष्प माला अर्पित कर किया गया. मौके पर स्थानीय मुखिया रामप्रसाद चौधरी, रामकृपाल विश्वास, पूर्व आपदा मंत्री सह विधायक शहनवाज आलम सहित अन्य सत्संग प्रेमियों ने आचार्य पूज्यपाद महर्षि योगानंद परमहंस जी का आशीर्वाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कनखुदिया पंचायत के गंगझाली, धनतौला, हसनपुर, सोहागपुर के सत्संग प्रमियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. सत्संग कार्यक्रम को लेकर प्रखंड क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




