मरीज को सर्जन के पास किया रेफर रुपये ले अस्पताल में ही किया इलाज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अररिया : सदर अस्पताल में मरीजों के दोहन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले के अनुसार बुधवार को एक मरीज के गुप्तांग में पथरी हो जाने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया था. यहां चिकित्सकों ने उसे सर्जन के पास रेफर किया था, लेकिन मरीज […]
विज्ञापन
अररिया : सदर अस्पताल में मरीजों के दोहन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले के अनुसार बुधवार को एक मरीज के गुप्तांग में पथरी हो जाने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया था. यहां चिकित्सकों ने उसे सर्जन के पास रेफर किया था, लेकिन मरीज को रेफर करने के बाद बिचौलिये ने उस मरीज से रुपये लेकर पथरी निकाल दिया.
बिचौलिये ने उसे गुप्त रूप से रुपये देने की बात कही थी. जानकार बताते हैं कि सदर अस्पताल में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, फिर भी यहां बिचौलिए काफी सक्रिय हैं.
परिजन शिकायत करें, कार्रवाई होगी
पथरी निकालने के बदले बिचौलिये ने एक हजार रुपये लिये हैं तो यह गलत है. यह जानकारी हमें नहीं है. अगर ऐसा हुआ है, तो मरीज के परिजन शिकायत करें, कार्रवाई जरूर करेंगे.
डॉ आर एन सिंह, अधीक्षक, सदर अस्पताल
सर्जन के पास जाइएगा तो 10 से 20 हजार लगेंगे, हमें एक हजार दीजिये, काम हो जायेगा
मोहम्मद सिराज के पुत्र मोहम्मद इसराइल के पेट में पथड़ी हो गया था. पथड़ी धीरे-धीरे उसके गुप्तांग में चला गया था. इसके बाद कुछ दिन पूर्व उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे सर्जन के पास रेफर कर दिया था. फिर मरीज के परिजन उसे एक निजी सर्जन के पास ले गये. वहां से भी उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया था.
इस दौरान बुधवार को बच्चे को अचानक गुप्तांग में दर्द होने लगा. इसके बाद उसे फिर से सदर अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने फिर से उसे इलाज के बाद सर्जन के पास रेफर कर दिया. लेकिन उस मरीज को रेफर करते ही सदर अस्पताल में सक्रिय एक बिचौलिये ने एक हजार रुपये लेकर पथड़ी निकालवा दिया. पीड़ित के परिजनों ने बताया कि हमारे बच्चे के पेट में पथड़ी हो गया था.
इसके बाद पेशाब के रास्ते में पथड़ी आ जाने के कारण उसे काफी दर्द होने लगा. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये. जहां चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद कुछ बिचौलियों ने कहा कि बच्चे का पथड़ी निकाल देंगे. सर्जन के पास जाइयेगा तो कम से कम 10 से 20 हजार रुपये खर्च होगा. हमें एक हजार रुपये दे दीजिये हम पथड़ी निकाल देंगे. इसके बाद एक हजार रुपये लेकर बिना ऑपरेशन किये ही पथड़ी निकाल दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










