घर में सोयी तीन बच्चों की मां के साथ किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन
घर में सोयी तीन बच्चों की मां के साथ किया दुष्कर्म

अररिया : बिहार के अररिया में अपने घर में सोयी तीन बच्चियों की मां के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर महिला थाना में कांड दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के झउआ वार्ड संख्या चार की रहनेवाली तीन बच्चों की मां अपने घर […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया में अपने घर में सोयी तीन बच्चियों की मां के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर महिला थाना में कांड दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के झउआ वार्ड संख्या चार की रहनेवाली तीन बच्चों की मां अपने घर में सोयी थी. इस बीच गांव का ही एक युवक उसके साथ दुष्कर्म किया. शोर मचाने पर लोगों ने दुष्कर्मी युवक को पकड़ लिया. तब इसकी सूचना महिला थानाध्यक्ष को दी गयी. पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

इस बाबत महिला थाना कांड संख्या 29/19 दर्ज किया गया है. पीड़िता ने कहा है कि दुष्कर्मी युवक देर शाम ही घर में घुस कर चौकी के नीचे छिप गया था. जब बच्चों के साथ वह सो गयी तो कुछ देर बाद युवक ने दुष्कर्म किया. मुंह बंद कर दिया था. किसी तरह शोर मचाने पर सास-ससुर के अलावा अन्य लोगों ने दुष्कर्मी युवक कामरुजमा को पकड़ लिया. फिर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन