कुआड़ी में सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय छात्र की मौत
Updated at : 06 Mar 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

कुआड़ी मार्ग पर शुभम ऑटोमोबाइल शो रूम से सटे वार्ड संख्या 04 निवासी राजकुमार साह मां जागेश्वरी देवी का 17 वर्षीय एकलौता पुत्र कृष्णा कुमार साह का सड़क दुर्घटना में मंगलवार की दोपहर मौत हो गयी. मिली जानकारी अनुसार दुर्घटना इतना भयावह था कि बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गयी. सूचना पर […]
विज्ञापन
कुआड़ी मार्ग पर शुभम ऑटोमोबाइल शो रूम से सटे वार्ड संख्या 04 निवासी राजकुमार साह मां जागेश्वरी देवी का 17 वर्षीय एकलौता पुत्र कृष्णा कुमार साह का सड़क दुर्घटना में मंगलवार की दोपहर मौत हो गयी. मिली जानकारी अनुसार दुर्घटना इतना भयावह था कि बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गयी.
सूचना पर परिजन कुर्साकांटा से अररिया पहुंचे. तब तक पुलिस द्वारा शव को पोष्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया था. परिजनों द्वारा पोष्टमार्टम के बाद शव को लेकर कुर्साकांटा आया. इधर, हादसे की खबर सुनते ही मृतक के घर लोगों का तांता लगा रहा.
परिजनों से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक अररिया आरएस स्थित मोहिनी देवी पब्लिक स्कूल में दसवीं का छात्र था. मृतक स्कूल छात्रावास में रहकर ही पढ़ाई करता था.
लेकिन तैयारी को लेकर विगत दो माह से शिवपुरी मोहल्ला में भाड़े के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था. इधर मंगलवार को मृतक अपने मित्र के साथ शिवपुरी से अररिया आरएस एडमिट कार्ड लाने गया था कि यह हादसा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




