रंगदारी लेने आये अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

सोनो : शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी के तीन पुलाव के समीप रंगदारी के बीस लाख रुपये लेने आये अपराधियों को कुछ युवकों ने धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान पकड़े गए युवकों का एक अन्य साथी चरकापत्थर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी श्याम सुंदर यादव भागने […]
सोनो : शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी के तीन पुलाव के समीप रंगदारी के बीस लाख रुपये लेने आये अपराधियों को कुछ युवकों ने धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान पकड़े गए युवकों का एक अन्य साथी चरकापत्थर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी श्याम सुंदर यादव भागने में सफल रहा.
पकड़े गए दोनों अपराधी कालीपहाड़ी के इटवा निवासी राजेश यादव उर्फ हुड्डा व राजेन्द्र यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया. इससे पूर्व दहियारी पंचायत के तेलियादह निवासी जयराम यादव के पुत्र महेंद्र कुमार यादव ने सोनो थाना में आवेदन देकर उपरोक्त तीनों को नामजद करते हुए रंगदारी मानने के आरोप के तहत उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










