थाने में तोड़फोड़ मामले में तीन गिरफ्तार

अररिया : 23 अगस्त की देर शाम मदनपुर ओपी में नामजदों ने तोड़ फोड़ किया था. होमगार्ड के रहने वाले घर व जब्ती के कुछ सामानों को आग के हवाले कर दिया था. मामले में जिलापदाधिकारी, पुलिस कप्तान को भी जाना पड़ा था. इस मामले में ओपी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने 36 लोगों को नामजद […]
अररिया : 23 अगस्त की देर शाम मदनपुर ओपी में नामजदों ने तोड़ फोड़ किया था. होमगार्ड के रहने वाले घर व जब्ती के कुछ सामानों को आग के हवाले कर दिया था. मामले में जिलापदाधिकारी, पुलिस कप्तान को भी जाना पड़ा था. इस मामले में ओपी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने 36 लोगों को नामजद करते हुए कांड संख्या 558/18दर्ज किया था. इसी मामले में मदनपुर पुलिस ने नामजद सुमन मिश्र पिता भागीरथ मिश्र, बंटी कुमार भगत पिता लखन भगत, पवन भगत पिता राजेन्द्र भगत सभी मदनपुर निवासी को गिरफ्तार किया. जिसे मंगलवार को न्यायालय में उपस्थित कराया गया. न्यायालय ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एएसआई बिपिन कुमार पांडे ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










