शहर में नहीं बन पाया ड्रैनेज जल निकासी की व्यवस्था नहीं

अररिया : 13 अगस्त 2017 को अररिया के लोग नहीं भूल पायेगें. इस दिन अचानक आयी बाढ़ ने जिले में हर तरफ तबाही का मंजर पेश किया था, जिसके टीस आज भी लोगों के जेहन में हैं. अररिया शहर भी अछूता नहीं रहा था. स्थिति ऐसी थी कि आम अवाम से लेकर जिला प्रशासन तक […]
अररिया : 13 अगस्त 2017 को अररिया के लोग नहीं भूल पायेगें. इस दिन अचानक आयी बाढ़ ने जिले में हर तरफ तबाही का मंजर पेश किया था, जिसके टीस आज भी लोगों के जेहन में हैं. अररिया शहर भी अछूता नहीं रहा था. स्थिति ऐसी थी कि आम अवाम से लेकर जिला प्रशासन तक को अपने जाल-माल के बचाव को लेकर मशक्कत करनी पड़ी थी. सिकटी, कुर्साकांटा व जोकीहाट से तो जिला मुख्यालय का संपर्क भी भंग हो गया था.
इन प्रखंडों में राहत सामग्री पहुंचना तक जिला प्रशासन के लिए मुश्किल का शबब बन रहा था. बावजूद उत्पन्न हुई इन परिस्थितियों से निपटने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कोई एहितायतन कदम उठता नहीं दिख रहा है. खास कर नगर प्रशासन की स्थिति तो और भी दु:खदायी है. शहर में बाढ़ के बाद आये पानी को निकालने के लिए नगर परिषद को काफी मशक्कत उठानी पड़ी थी. एक माह तक पंपसेट को लगाकर बाढ़ का पानी निकाला गया था.
जल निकासी को लेकर उत्पन्न हुए इन परिस्थितियों का एक बड़ा कारण ड्रैनेज का निर्माण नहीं होना था. शहर में आया पानी निकल नहीं पाया, घरों में जल जमाव के कारण शहरवासियों को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा. एक बार फिर शहरवासी इस अनजाने भय से भयभीत हैं. रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण बहुत वार्डों में जल जमाव की समस्या भी उत्पन्न हो रही है. जिस पानी को पंपसेट के माध्यम से नगर प्रशासन द्वारा निकाला जा रहा है. लेकिन यह प्रक्रिया भी तब मुमकिन है जब शहर में जल जमाव की समस्या कम होगी, अगर पानी अधिक मात्रा में प्रवेश करता है तो फिर नप के पास भी कोई ठोस विकल्प नहीं होगा, जिससे एक बड़े तबाही से इंकार नहीं किया जा सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




