जायजा लेने पहुंचे अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

सात निश्चय . योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार गंभीर सात निश्चय के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसी सिलसिले में अिधकारियों का दल अररिया पहुंचा है. अररिया : राज्य सरकार द्वारा सात निश्चय के तहत लागू की गयी योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर […]

विज्ञापन

सात निश्चय . योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार गंभीर

सात निश्चय के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसी सिलसिले में अिधकारियों का दल अररिया पहुंचा है.
अररिया : राज्य सरकार द्वारा सात निश्चय के तहत लागू की गयी योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर सरकार काफी गंभीर दिख रही है. योजनाओं की मॉनीटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसी क्रम में निश्चय योजनाओं के हालात का जायजा लेने पटना से अधिकारी जिला पहुंचे हैं.
पुष्टि करते हुए अपर समाहर्ता सह डीडीसी अमोद कुमार शरण ने बताया कि बिहार विकास मिशन के उप निदेशक अरूण कुमार ठाकुर सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर जिला पहुंचे हैं. बताया गया कि वे गली-नाली पक्कीकरण, घर घर नल का जल, हर घर बिजली व स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजनाओं को लेकर स्थल निरीक्षण कर रहे हैं.
अपर समाहर्ता के मुताबिक योजनाओं के क्रियान्वयन के बाबत जिला द्वारा संबंधित पोर्टल पर अपलोड की गयी जानकारी व राज्य सरकार के संबंधित विभाग के पास पूर्व से उपलब्ध जानकारी में कुछ विसंगति मिलने के कारण ही पटना से आये अधिकारी स्थल निरीक्षण कर रहे हैं. बताया गया कि उनके साथ बिजली व पीएचडी सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन