आतंक: परिवार के लोग दीपावली मनाने गये थे गांव, बैंककर्मी के घर भीषण चोरी
अररिया: पुलिस की रात्रि गश्ती के दावों की पोल खोलते हुए अपराधियों ने शनिवार की रात एक बैंक कर्मी के घर को अपने निशाने पर लिया. घर से लगभग 50 हजार रुपये की साड़ी, मोबाइल के अलावा ऊनी कपड़े चोर ले गये. पीड़ित बैंक कर्मी संतोष झा बैंक ऑफ बड़ौदा के अररिया शाखा में कार्यरत […]
सूचना पर पहुंचे बैंक कर्मी ने घर के हालत को देख पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. गृहस्वामी ने इस बाबत नगर थाना में आवेदन दिया है. नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने बताया कि आवेदन के आलोक में कांड दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. उम्मीद किया जाना चाहिए कि बहुत जल्द घटना में शामिल अपराधियों को दबोच लिया जायेगा. बहरहाल शिवपुरी वार्ड संख्या नौ में हुई चोरी की घटना से लोग परेशान हैं. इससे पूर्व भी सुरेश लाल दास के घर में चेारी हुई थी. जिसका उद्भेदन अब तक पुलिस नहीं कर पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










