मक्का व्यवसायी को पकड़ किया पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन

जोकीहाट: थाना क्षेत्र के बगडहरा पंचायत के किसानों ने रविवार को एक व्यवसायी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी अनुसार शोरलंघा निवासी मंजूर आलम पिता अनामुल शेरलंघा मोड़ पर अनाज की खरीद-बिक्री का काम करता है. उसने बगडहरा गांव के मो लायक पिता अब्दुल अजीज से एक सौ क्विंटल मक्का जून माह […]

विज्ञापन
जोकीहाट: थाना क्षेत्र के बगडहरा पंचायत के किसानों ने रविवार को एक व्यवसायी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी अनुसार शोरलंघा निवासी मंजूर आलम पिता अनामुल शेरलंघा मोड़ पर अनाज की खरीद-बिक्री का काम करता है. उसने बगडहरा गांव के मो लायक पिता अब्दुल अजीज से एक सौ क्विंटल मक्का जून माह में लिया था.
उसने किसान लायक को कहा कि मक्का बेच कर दस दिन के भीतर रुपये पहुंचा दिया जायेगा. जब महीनों बीत गये तो वह रुपया देने में आज-कल करने लगा. इसको लेकर उन्होंने किसान लायक को एक एकरारनामा भी बना कर दिया था.

तंग आ कर लायक ने अपने परिजनों के सहयोग से व्यवसायी मंजूर को पकड़ कर रविवार को पुलिस के हवाले कर दिया. यह सुन कर बगडहरा गांव की संजीदा और बेचन भी थाना पहुंच कर बताया कि उनका भी मक्का लेकर रुपये नहीं दे रहा है. इस पर किसानों का डेढ़ लाख रुपये से अधिक का देनदारी बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष एमए हैदरी ने किसानों के आवेदन पर व्यवसायी मंजूर पर थाना कांड संख्या 333/17 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन