हकमारी के विरुद्ध संघर्ष करने पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन

अररिया: अररिया प्रखंड के ग्राम पंचायत चातर के सैकड़ों लोगों ने रविवार को लहटोरा-मटियारी हाट मैदान में बाढ़ राहत में हुई धांधली के विरुद्ध बैठक किया. बैठक की अध्यक्षता स्थानीय ग्रामीण तसलीमउद्दीन ने किया. मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत चातर का वार्ड संख्या एक से लेकर सात तक बाढ़ प्रभावित के तौर पर चिह्नित किया […]

विज्ञापन
अररिया: अररिया प्रखंड के ग्राम पंचायत चातर के सैकड़ों लोगों ने रविवार को लहटोरा-मटियारी हाट मैदान में बाढ़ राहत में हुई धांधली के विरुद्ध बैठक किया. बैठक की अध्यक्षता स्थानीय ग्रामीण तसलीमउद्दीन ने किया. मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत चातर का वार्ड संख्या एक से लेकर सात तक बाढ़ प्रभावित के तौर पर चिह्नित किया गया. बैठक में मौजूद लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर था कि अधिकांश बाढ़ प्रभावित सहायता राशि से वंचित रह गये. जिन्हें मिला भी तो उनके साथ कमीशनखोरी की गयी.

मामले को लेकर एसडीओ अररिया को आवेदन दिया. कोई कार्रवाई नहीं की गयी. विकास मित्र अशोक ऋषिदेव ने बीडीओ को आवेदन दिया. उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायेंगे. अगर इंसाफ नहीं मिला व कमीशनखोरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो इसके लिए आंदोलन करेंगे.

बैठक में लोगों ने कहा कि स्थानीय प्रतिनिधियों ने हकमारी कर अपने नाते-रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाया. इसकी जांच नहीं हुई तो हकमारी से परेशान जनता समाहरणालय परिसर में धरना देगी. जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच इलियास, दिनेश राम, जियाउल हक, नंद किशोर मरांडी, बेचन ऋषिदेव, मो फारूख, मो अख्तर, इजहार, एकराम, महफूज, पूर्व पंसस मो सलीम, सैयाद ने बताया कि हकमारी करने वालों के विरुद्ध संघर्ष किया जायेगा. इसका फैसला सर्वसम्मति से आम-आवाम ने लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन