1008 महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने भक्ति बाजार में लिया हिस्सा
अररिया : जिले में मां के अष्टम रूप महागोरी की पूजा श्रद्धालुओं द्वारा पूरे श्रद्धा भाव से किया गया. नवरात्र को लेकर भक्त मां के इस रूप की पूजा को निर्जला उपवास रखकर तो कहीं फलाहर के सहारे उपवास किया. पूजा को भव्य रूप देने व श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए पूजा कमेटी द्वारा […]
अररिया : जिले में मां के अष्टम रूप महागोरी की पूजा श्रद्धालुओं द्वारा पूरे श्रद्धा भाव से किया गया. नवरात्र को लेकर भक्त मां के इस रूप की पूजा को निर्जला उपवास रखकर तो कहीं फलाहर के सहारे उपवास किया. पूजा को भव्य रूप देने व श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए पूजा कमेटी द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं.
कुर्साकांटा दुर्गा पूजा समिति द्वारा पूजा को भव्य रूप देने के लिए भक्ति बाजार का आयोजन किया गया. पूजा कमेटी के इस आयोजन में 1008 महिलाओं सहित कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. इस भक्ति बाजार में कतारबद्ध रूप से महिला श्रद्धालुओं द्वारा एक साथ मां के मंदिर प्रांगण में दीपों के जलने का विहंगम दृश्य अनायास ही लोगों को प्रभावित करता रहा.
इस दौरान कुर्साकांटा थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अलावा महिला व पुलिस जवानों द्वारा श्रद्धालुओं को कतारबद्ध किया जाता रहा. साथ ही कमेटी के अध्यक्ष संतोष साह, राजीव ठाकुर, सुमित गोस्वामी, हर्ष राज, प्रदीप साह, बबूल गुप्ता, विकास प्रसाद साह, पंकज सिंह, अशोक यादव, प्रणव गुप्ता, इंद्रानंद सिंह आदि सक्रिय दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










