ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अनुमंडलीय अस्पताल से किया गया रेफर एसएच 77 पर लुटिया पुल के समीप हादसा क्षतिग्रस्त बाइक व ऑटो को पुलिसने लिया अपने कब्जे में फारबिसगंज : एसएच 77 पर लुटिया पुल के समीप बुधवार को बाइक व ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल बाइक […]
विज्ञापन
अनुमंडलीय अस्पताल से किया गया रेफर
एसएच 77 पर लुटिया पुल के समीप हादसा
क्षतिग्रस्त बाइक व ऑटो को पुलिसने लिया अपने कब्जे में
फारबिसगंज : एसएच 77 पर लुटिया पुल के समीप बुधवार को बाइक व ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल बाइक सवार जोगीपुर खाबदाह कन्हैली वार्ड चार निवासी ब्रह्मदेव मंडल पिता फिदो मंडल व राज कुमार मंडल पिता हीरा लाल मंडल को स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि घायलों में राज कुमार मंडल की हालत नाजुक है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है
कि बाइक सवार अपनी बाइक संख्या बीआर 38 के 4261 से अपने गांव से फारबिसगंज बाजार आ रहा था. इसी दौरान लुटिया पुल के समीप ऑटो संख्या बीआर 11 एस 2576 जो फारबिसगंज से परवाहा की ओर जा रहा था उससे भिड़ंत हो गयी. इससे बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के अनि प्रदीप चांद सदल बल घटना स्थल पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त बाइक एवं ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










