अग्निशमन विभाग ने आग से सुरक्षा के दिये टिप्स
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
किसी पूजा पंडाल में नहीं लगा है फायर एस्टूंगेसर अररिया : दशहरा को लेकर बनाये गये पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग ने लाइसेंस धारकों को साथ कार्यालय परिसर में बैठक की गयी, लेकिन सूचना के बावजूद बहुत कम ही लाइसेंसधारी बैठक में पहुंचे. जानकारी अनुसार बैठक को लेकर जिला मुख्यालय के […]
विज्ञापन
किसी पूजा पंडाल में नहीं लगा है फायर एस्टूंगेसर
अररिया : दशहरा को लेकर बनाये गये पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग ने लाइसेंस धारकों को साथ कार्यालय परिसर में बैठक की गयी, लेकिन सूचना के बावजूद बहुत कम ही लाइसेंसधारी बैठक में पहुंचे. जानकारी अनुसार बैठक को लेकर जिला मुख्यालय के आधा दर्जन पूजा पंडाल लाइसेंस धारकों सहित रानीगंज के पूजा समिति वालों को बुलाया गया था. लेकिन जिला मुख्यालय से मात्र रामकृष्ण सेवा आश्रम के प्रतिनिधि ही शामिल हुए. जिला अग्निशमन पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रखंडवार पूजा-पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है. हालांकि उन्होंने स्वीकारा कि कहीं भी फायर एस्टूंगेसर नहीं लगाया गया है.
आग से बचाव को लेकर पानी व बालू भरा ड्राम रखा पाया गया, उन्होंने बताया कि अररिया, रानीगंज प्रखंड के पूजा-पंडालों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया गया है. जबकि बुधवार को जोकीहाट व पलासी के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया. उन्होंने कहा कि अधिकांश पूजा कमेटी वालों ने बताया कि लोगों के सहयोग से पूजा किया जाता है. ऐसे में फायर एसटूगेसर लगाना कठिन है. आग से बचाव के लिए ऐहतियात बरती जा रही है. उन्होंने बताया कि बुलाये गये बैठक में रामकृष्ण सेवा आश्रम अररिया, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर रानीगंज, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर हांसा, काला बलुआ व शहर के जयप्रकाश नगर स्थित पूजा कमेटी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. मौके पर फायर बिग्रेड कर्मी विनोद कुमार विश्वास व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










