280 बोतल कफ सीरप के साथ एक गिरफ्तार
जोकीहाट : जोकीहाट पुलिस ने रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 327 ई पर तारण मजगामा के समीप 280 बोतल कोडिन युक्त स्कॅफ कफ सीरप के साथ बोलेरो चालक को गिरफ्तार किया. बोलेरो को जब्त कर लिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष एमए हैदरी ने बताया कि रविवार की शाम गुप्त […]
जोकीहाट : जोकीहाट पुलिस ने रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 327 ई पर तारण मजगामा के समीप 280 बोतल कोडिन युक्त स्कॅफ कफ सीरप के साथ बोलेरो चालक को गिरफ्तार किया. बोलेरो को जब्त कर लिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष एमए हैदरी ने बताया कि रविवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजले रंग के बोलेरो से भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सीरप ले जाया जा रहा है.
सूचना मिलते ही सअनि जितेन्द्र कुमार शर्मा व सशस्त्र बल को थाना क्षेत्र के तारण मजगामा के समीप एनएच 327 ई पर वाहन चेकिंग में लगा दिया गया. इसी बीच अररिया की ओर से एक बोलेरो आया. जिसे पुलिस ने संकेत से रूकने का ईशारा दिया. पुलिस को देखते ही बोलेरो चालक बोलेरो लेकर भागने लगा. पुलिस बोलेरो का पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर बोलेरो को आगे से घेर लिया. बोलेरो में दो व्यक्ति सवार थे. एक व्यक्ति मौका पाते ही भागने में सफल रहा. बोलेरो की जब तलाशी ली गई तो सीट के नीचे से दो कार्टून पाया गया. कार्टून को खोल कर जांच किया गया तो उसमें प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सीरप स्कॅफ पाया गया.
पुलिस बोलेरो को जब्त कर थाना लायी. दोनों कार्टून से 280 बोतल स्कॅफ सीरप पाया गया. गिरफ्तार बोलेरो चालक ने पूछने पर अपना नाम वारिस पिता यूसुफ ग्राम बेलबाड़ी थाना पलासी बताया. उसने बताया कि कफ सीरप पलासी थाना के मेहरू चौक निवासी जुबेर और उजेर का था. जो पूर्णिया से लाया जा रहा था.
चालक ने भागने वाले का नाम जोकीहाट थाना क्षेत्र के अरतिया निवासी सोहेल बताया. उन्होंने बताया कि बोलेरो मेहरू चौक निवासी जुबेर का है. थानाध्यक्ष ने चालक वारिस सहित चार लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर चालक वारिस को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बोलेरो नंबर बी आर 02 आर-8057 को जब्त कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










