लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
अररिया : नप बोर्ड की आहूत बैठक नप कर्मियों व सफाई कर्मियों के नाम रही. सोमवार को नप के मुख्य पार्षद रितेश कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जहां शहर के सफाई में लगे मजदूरों के दैनिक मजदूरी में 30-40 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. वहीं नप में कार्यरत कार्यालय कर्मी के […]
अररिया : नप बोर्ड की आहूत बैठक नप कर्मियों व सफाई कर्मियों के नाम रही. सोमवार को नप के मुख्य पार्षद रितेश कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जहां शहर के सफाई में लगे मजदूरों के दैनिक मजदूरी में 30-40 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. वहीं नप में कार्यरत कार्यालय कर्मी के मानदेय में भी वृद्धि के प्रस्ताव को नप बोर्ड ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. इसके साथ ही बढ़े हुए पारिश्रमिक का लाभ कर्मियों को सितंबर माह से ही मिलना शुरू हो जायेगा.
वहीं संविदा कर्मियों के वेतन बढ़ोतरी की गुजारिश करने वाले उप मुख्य पार्षद अफसाना प्रवीण के प्रस्ताव पर तकनीकी कारणों से पेंच फंसता दिखा. हालांकि कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार ने बताया कि नियमों के अध्ययन के बाद इस विषय पर अगले बैठक में निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










