संपत्ति के लालच में की थी बहन की हत्या

Updated:
विज्ञापन

अररिया : बीते मार्च माह में रिश्ते को कलंकित करते एक भाई व अन्य ने मिल कर सगी बहन की हत्या कर दी थी. इस मामले को लेकर मृतका शरीफा खातून की छोटी बहन जुलेशन के बयान पर थाना कांड संख्या 279/17 दर्ज किया गया था. इस मामले का मुख्य अभियुक्त मो सफीक पिता टोआब […]

विज्ञापन

अररिया : बीते मार्च माह में रिश्ते को कलंकित करते एक भाई व अन्य ने मिल कर सगी बहन की हत्या कर दी थी. इस मामले को लेकर मृतका शरीफा खातून की छोटी बहन जुलेशन के बयान पर थाना कांड संख्या 279/17 दर्ज किया गया था. इस मामले का मुख्य अभियुक्त मो सफीक पिता टोआब अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ केडी सिंह ने नगर थाना में बताया कि नगर थाना क्षेत्र के देवरिया पंचायत के स्कूल टोला बाड़ीघाट में शरीफा खातून की हत्या की गयी थी. हत्यारों में सगा भाई सहित अन्य शामिल थे.

घटना के पीछे का कारण यह बताया गया कि शरीफा खातून का सातवां पति का देहांत हो जाने के बाद उसका चार बीघा जमीन, बाइक, ट्रैक्टर हड़पने को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया कि सातवें पति की मौत के बाद डोमरा गांव के एक व्यक्ति से शरीफा का संपर्क बढ़ गया था. इसको लेकर समाज के लोगों ने कई बार पंचायती कर शरीफा को समझाने का प्रयास भी किया गया था. लेकिन इसका असर शरीफा खातून पर नहीं पड़ा.

इससे आक्रोशित होकर सफीक सहित अन्य नामजदों ने उसकी पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गयी थी. इस मामले का एक अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किया गया था. जबकि मुख्य अभियुक्त सफीक को गुप्त सूचना पर पुअनि अशोक कुमार सिंह ने उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. मौके पर नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी, पुअनि अशोक कुमार सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन