हर कोई अंतिम दर्शन को था बेताब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तसलीम को श्रद्धांजलि . अररिया आवास पर शव पहुंचते ही जुट गयी भीड़ अररिया : दिवंगत सांसद तसलीमउद्दीन का शव शाम 7: 30 बजे अररिया स्थित उनके आवास पर पहुंचा. शव के अंतिम दर्शन के लिए जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद उनके आवास पर पूर्व से मौजूद थे. वहीं उनके साथ शिवानंद तिवारी भी थे. […]
विज्ञापन
तसलीम को श्रद्धांजलि . अररिया आवास पर शव पहुंचते ही जुट गयी भीड़
अररिया : दिवंगत सांसद तसलीमउद्दीन का शव शाम 7: 30 बजे अररिया स्थित उनके आवास पर पहुंचा. शव के अंतिम दर्शन के लिए जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद उनके आवास पर पूर्व से मौजूद थे. वहीं उनके साथ शिवानंद तिवारी भी थे. इसके अलावा मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव भी उनके आवास पर मौजूद थे. यहां से उनके शव को 8:15 में सिसौना के लिए ले जाया गया. जहां उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जायेगा. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और अंतिम विदाई दी.
इस मौके पर यह भी नारा लगाया जाता रहा था कि जब तक सूरज चांद रहेगा तस्लीमुद्दीन तेरा नाम रहेगा. सीमांचल गांधी अमर रहे के नारे से पूरा अररिया गुंजायमान रहा. मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, बायसी के विधायक हाजी अब्दुल सुभान, अररिया के विधायक आबिदुर्रहमान, नरपतगंज के विधायक अनिल यादव,
धमदाहा के पूर्व विधायक दिलीप यादव, लोजपा के पूर्णिया जिलाध्यक्ष शंकर झा बाबा, सीमांचल कंस्ट्रक्शन के अजय झा व समर सिंह, पूर्णिया जिला परिषद के राजद नेता सुरेश पासवान, जाप जिला संयोजक बाल कृष्ण झा, हैदर यासिन, राजद नेता सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक जाकिर अनवर, इम्तियाज आलम आदि उपस्थित थे. इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों में एडीएम आमोद कुमार शरण, एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ केडी सिंह, नगर थानाध्यक्ष आरके चौधरी सहित भारी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










