हिन्दू-मुसलिम भाईचारे के थे प्रतीक : डीएम
अररिया : सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन पर डीएम भी मर्माहत हैं. उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए डीएम हिमांशु शर्मा ने कहा कि सांसद तस्लीमुद्दीन की शख्सियत सीमांचल के लिये पितातुल्य थी. वे हिंदु-मुसलिम भाईचारा के प्रतीक थे. डीएम ने कहा कि तसलीम साहब का निधन खुद उनके लिये व्यक्तिगत क्षति है.अपने शोक […]
अररिया : सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन पर डीएम भी मर्माहत हैं. उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए डीएम हिमांशु शर्मा ने कहा कि सांसद तस्लीमुद्दीन की शख्सियत सीमांचल के लिये पितातुल्य थी. वे हिंदु-मुसलिम भाईचारा के प्रतीक थे. डीएम ने कहा कि तसलीम साहब का निधन खुद उनके लिये व्यक्तिगत क्षति है.अपने शोक संदेश में आगे उन्होंने ज़िले वासियों से धैर्य व शांति बनाये रखने की अपील करते हुए कहा है कि स्वर्गीय सांसद अपनी मासूम मुस्कुराहट व सहज व्यक्तित्व के चलते विरोधियों को भी अपना मुरीद बना लेते थे.
वे सभी अधिकारियों के प्रिय थे. डीएम ने अपने संदेश में कहा है कि उनके दो साल के कार्यकाल में सांसद तस्लीमुद्दीन से उन्हें हर तरह का सहयोग मिला. सही मायनों में वे विकास पुरुष थे. उनके विकास के एजेंडे पर आगे काम होता रहेगा. दुनिया छोड़ने के बाद भी वे लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे. वो दुआ करते हैं कि खुदा उनके परिजनों को इस दुख को झेलने की शक्ति दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










