त्योहार को लेकर पुलिस ने बनायी रणनीति
अररिया : दशहरा व मुहर्रम को शांतिपूर्वक मनाये जाने को लेकर जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठक की जा रही है. इधर बुधवार को एसपी धुरत सायली सांवलाराम ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला से लेकर प्रखंडों के पत्रकारों के साथ बैठक कर पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को ले आवश्यक सुझाव […]
अररिया : दशहरा व मुहर्रम को शांतिपूर्वक मनाये जाने को लेकर जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठक की जा रही है. इधर बुधवार को एसपी धुरत सायली सांवलाराम ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला से लेकर प्रखंडों के पत्रकारों के साथ बैठक कर पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को ले आवश्यक सुझाव लिया. इस दौरान एसपी ने पर्व को लेकर पुलिस द्वारा बनायी गयी रणनीति पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि बाइक सवारों पर खास रणनीति के तहत काम किया जा रहा है. इसलिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एस ड्राइव चलाये जा रहे हैं. बाइक सवार से ड्राइविंग लाइसेंस, हैलमेट व डिक्की की विशेष रूप से जांच की जा रही है.
उन्होंने कहा कि इसका फायदा भी मिल रहा है. दो से तीन दिनों के अंदर 44 अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी है. 70 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है. 07 घरों की कुर्की जब्ती की गयी है. चलाये गये वाहन जांच के बाद मात्र तीन दिनों में 68 हजार रुपये की वसूली की गयी है. साथ ही 300 लीटर शराब की बरामदगी भी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










