डिक्की तोड़वा गिरोह के चार धराये
अररिया : हाल के दिनों में झपटमार गिरोह सह डिक्की तोड़वा गिरोह ने कोहराम मचा रखा था. इन वारदातों को लेकर पुलिस न सिर्फ आलोचनाओं की शिकार बन गयी थी. बल्कि बैंकों से रुपये निकालकर सड़क पर आते ही लोग दहशत में आ जाते थे, कि पता नहीं कब अपराधी अपना शिकार न बना ले. […]
अररिया : हाल के दिनों में झपटमार गिरोह सह डिक्की तोड़वा गिरोह ने कोहराम मचा रखा था. इन वारदातों को लेकर पुलिस न सिर्फ आलोचनाओं की शिकार बन गयी थी. बल्कि बैंकों से रुपये निकालकर सड़क पर आते ही लोग दहशत में आ जाते थे, कि पता नहीं कब अपराधी अपना शिकार न बना ले. बाढ़ त्रासदी झेल रहा प्रशासन इन घटनाओं पर मानों बैकफुट पर चल रहा था. इसी बीच बुधवार को टाइगर मोबाइल जवानों ने दो अपराधी को खदेड़ कर दबोचा.
फिर उसके निशानदेही पर अररिया पुलिस टीम ने छापामारी कर कटिहार जिला के रौतारा नया टोला से दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. खास बात यह कि तीन लाख रुपये गंवा चुका सिमराहा थाना क्षेत्र के हलदिया गांव निवासी मो शोएब आलम ने एक अपराधी की पहचान भी नगर थाना में एसडीपीओ की मौजदूगी में कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










