जिले में चल रहा है सघन टीबी खोज अभियान
अररिया : आरएनटीसीपी के तहत जिले में टीबी के नये रोगियों की खोज के लिए सघन्न खोज अभियान चलाया जा रहा है. नये रोगी मिल भी रहे हैं. तीन लाख से अधिक की आबादी तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है. अभियान 31 जुलाई तक चलेगा. वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो […]
अररिया : आरएनटीसीपी के तहत जिले में टीबी के नये रोगियों की खोज के लिए सघन्न खोज अभियान चलाया जा रहा है. नये रोगी मिल भी रहे हैं. तीन लाख से अधिक की आबादी तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है. अभियान 31 जुलाई तक चलेगा. वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो पिछले कुछ सालों के दौरान चलाये गये अभियानों व कार्यक्रमों का सकारात्मक प्रभाव सामने आ रहा है. अब लोग टीबी रोग को छिपा नहीं रहे. खुद से जांच के लिए पहुंच रहे हैं. रोगी स्वास्थ्य भी हो रहे हैं.
जिला यक्षमा केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जिले की कुल आबादी के 10 प्रतिशत आबादी यानी तीन लाख 33 हजार के लिए सघन्न खोज अभियान शुरू किया गया है. अभियान के लिए जिले के उन क्षेत्रों का चयन किया गया है जो सुदूर है. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी है. साफ सफाई पर समुचित ध्यान नहीं दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










