पुरानी रंजिश को ले दो पक्षों में मारपीट,तीन लोग गंभीर
फारबिसगंज : जोगबनी थाना क्षेत्र के घुसकी पट्टी वार्ड संख्या दो में बच्चों के बीच हुए पुराने विवाद को ले शुक्रवार की रात दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हो गयी. इस घटना में एक पक्ष के ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल तीनों पिता पुत्र क्रमशः मो तंजीर पिता […]
फारबिसगंज : जोगबनी थाना क्षेत्र के घुसकी पट्टी वार्ड संख्या दो में बच्चों के बीच हुए पुराने विवाद को ले शुक्रवार की रात दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हो गयी. इस घटना में एक पक्ष के ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल तीनों पिता पुत्र क्रमशः मो तंजीर पिता मो विफत अली, मो अमजद पिता मो तंजीर, मो साहेब पिता मो तंजीर को उनके परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने घायल तीनों पिता पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया.
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अनि शिवनाथ ठाकुर सदल बल अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर घायलों का बयान दर्ज किया. घायलों ने बताया कि पूर्व में बच्चों के बीच हुई विवाद के कारण शुक्रवार कि रात अचानक मो इलियास, मो फारुख, मो नईम, मो तालिब, मो आशिक, मो सतीन सहित अन्य ने एक मत हो कर उनके घर में घुस कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लिये गये बयान को अग्रिम कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










