एस ड्राइव में 47 गिरफ्तार 99 वारंटों का डिस्पोजल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
18 लीटर शराब जब्त, 500 ग्राम भांग जब्त अररिया : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार की रात जिले के तमाम थाना क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें जहां 47 को गिरफ्तार किया गया. वहीं 18 लीटर शराब व 500 ग्राम भांग भी जब्त किया गया. 99 वारंट भी डिस्पोजल किये गये. जानकारी […]
विज्ञापन
18 लीटर शराब जब्त, 500 ग्राम भांग जब्त
अररिया : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार की रात जिले के तमाम थाना क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें जहां 47 को गिरफ्तार किया गया. वहीं 18 लीटर शराब व 500 ग्राम भांग भी जब्त किया गया. 99 वारंट भी डिस्पोजल किये गये. जानकारी अनुसार सर्वाधिक गिरफ्तारी नगर थाना पुलिस अररिया ने किया. नगर थाना ने 16, भरगामा ने सात, सिकटी ने तीन, बथनाहा ने चार को गिरफ्तार किया, जबकि ताराबाड़ी, अररिया आरएस ओपी, महलगांव, पलासी, जोगबनी, कुर्साकांटा, नरपतगंज थाना पुलिस ने एक-एक को गिरफ्तार किया. वहीं बरदाहा थाना में दो, सिमराहा में दो, रानीगंज में दो, बौंसी में दो, फुलकाहा थाना पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों, वारंटियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










