मृत दुधारू पशु के लिए भी मिलेगा मुआवजा

Updated:
विज्ञापन

अररिया : सोमवार को मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए डीम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच फुड पैकेट का वितरण तेजी से हो रहा है. अब तक लगभग दो लाख परिवारों को पैकेट उपलब्ध करा दिया गया है. बकरीद से पहले तक सभी पीड़ितों तक पैकेट पहुंच जायेगा. फूड पैकेट के लिए […]

विज्ञापन

अररिया : सोमवार को मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए डीम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच फुड पैकेट का वितरण तेजी से हो रहा है. अब तक लगभग दो लाख परिवारों को पैकेट उपलब्ध करा दिया गया है. बकरीद से पहले तक सभी पीड़ितों तक पैकेट पहुंच जायेगा. फूड पैकेट के लिए तीनों नगर निकायों को अलग से आवंटन दे दिया गया है.

डीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने के लिए पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, विकास मित्र, न्याय सचिव व इंदिरा आवास यहायक आदि का लगाया गया है. बाढ़ के कारण लगभग तीन लाख पशुओं के रोग की सूचना है. एक लाख 25 हजार से अधिक पशुओं को टीका लगाया जा चुका है. दुधारू पशुओं की मृत्यु के एवज निर्धारित मुआवजा दिया जायेगा. लापता पशुओं की जानकारी संबंधित थाना में देना जरूरी है. उनकी जांच कर मुआवजा दिया जायेगा.

डीएम ने कहा कि बाढ़ राहत कार्यों पर प्रखंडों के वरीय प्रभारी नजर बनाये हुए हैं. अधिकारी वहीं कैंप कर रहे हैं. राशि उपलब्ध होते ही सूची के आधार पर बाढ़ प्रभावितों के खातों में राशि भेज दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन