चचरी पुल पर अवैध वसूली करते चार गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सभी को भेजे गये जेल फारबिसगंज के परवाहा-छातापुर मार्ग पर घीवाहा के समीप कमला धार की घटना फारबिसगंज : फारबिसगंज थानाक्षेत्र के परवाहा-छातापुर मार्ग पर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए घीवाहा कमला धार पुल मार्ग पर चचरी से बनाये वैकल्पिक मार्ग पर चलने वाले बाढ़ प्रभावित लोगों से अवैध वसूली के आरोप में पुलिस ने चार […]
विज्ञापन
सभी को भेजे गये जेल
फारबिसगंज के परवाहा-छातापुर मार्ग पर घीवाहा के समीप कमला धार की घटना
फारबिसगंज : फारबिसगंज थानाक्षेत्र के परवाहा-छातापुर मार्ग पर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए घीवाहा कमला धार पुल मार्ग पर चचरी से बनाये वैकल्पिक मार्ग पर चलने वाले बाढ़ प्रभावित लोगों से अवैध वसूली के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि उक्त पुल के बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद उक्त मार्ग पर वैकल्पिक रूप में चचरी पुल बना कर आधा दर्जन बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र के बाढ़ पीडित लोग अपने दैनिक उपभोग के सामानों को खरीदने के लिये परवाहा हाट सहित फारबिसगंज आते थे.
उक्त चचरी पुल पर कुछ लोगों के द्वारा राहगीरों से पुल पार करने के नाम पर अवैध रूप से राशि की वसूली किये जाने कि सूचना पर शनिवार को एसडीओ अनिल कुमार, डीएसपी अजित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, अनि पीबी मिश्रा सहित अन्य ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया.
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने बताया कि राहगीरों से अवैध वसूली के आरोप में जिस चार लोगों को गिरफ्तार किया गया उसमें में परवाहा निवासी फेकू ऋषिदेव पिता उमेश ऋषिदेव, राज कुमार सरदार पिता नारायण सरदार, सुभाष सरदार पिता शुकदेव सरदार, शिवनंदन सरदार पिता विद्यानंद सरदार शामिल हैं. थानाध्यक्ष श्री साहा ने बताया कि गिरफ्तार चारों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 662/17 दर्ज कर चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










