पुलिस के आदेश पर पीटा, मौत
अररिया : ताराबाड़ी थाना पुलिस के आदेश पर नामजदों ने अजीमउद्दीन (55) की इतनी पिटाई कर दी कि उसका सिर फट गया व पैर थकुचा गया. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां रविवार की देर शाम उसने दम तोड़ दिया. नगर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी बीवी रउफा का फर्द बयान […]
अररिया : ताराबाड़ी थाना पुलिस के आदेश पर नामजदों ने अजीमउद्दीन (55) की इतनी पिटाई कर दी कि उसका सिर फट गया व पैर थकुचा गया. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां रविवार की देर शाम उसने दम तोड़ दिया. नगर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी बीवी रउफा का फर्द बयान दर्ज किया है. बयान में कहा है कि शुक्रवार को शाम करीब चार बजे पति के साथ घर में थे. इसी बीच ताराबाड़ी थाना के एएसआइ विजेंद्र यादव घर आ धमके. उसने कहा कि अजीमउद्दीन अभियुक्त है. पुलिस को देख कर पति अजीमउद्दीन भागने लगे. गांव के लोगों ने खदेड़ कर उसे पकड़ा. एएसआइ विजेंद्र यादव ने पिटाई करने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










