आग से 10 घर जले, लाखों की क्षति

Updated:
विज्ञापन
आग से 10 घर जले, लाखों की क्षति

खुले में रहने को विवश हुए लोग

विज्ञापन

ताराबाड़ी. अररिया प्रखंड के तरौना भोजपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 पेरवाखुरी मुस्लिम टोला में शुक्रवार संध्या आग लगने से आठ परिवारों के 10 घर जल गये. हो-हल्ला होने पर गांव के लोगों ने दौड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया. आग की चिंगारी इतनी विशाल थी कि अगर गांव के लोग तत्परता नहीं दिखाते तो आग घनी आबादी वाले गांव को अपनी चपेट में ले लेता. सूचना पर पलासी प्रखंड से देर से पहुंची दमकल ने आग बुझाने में मदद की. वहीं घर में रखा कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, अनाज, जलावन व दस्तावेज जल गये. अगलगी पीडितों परिवारों मेंअब्दुल वाहिद, जाहिद अली, अकबर अली, अहमद, मोहम्मद, मसो फिरोजा खातुन, मसो शाहिन खातुन, शमीम अख्तर, यासिन आदि बताया जा रहा है. अगलगी की लिखित सूचना मुखिया हर्षवर्धन नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने ताराबाडी थाना व अंचलाधिकारी अररिया को देने की बात कही.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन