Bihar Railway: दरभंगा-वाराणसी के बीच 3 अगस्त से चलेगी अंत्योदय एक्सप्रेस, मेमू पैसेंजर को भी मिली मंजूरी

दरभंगा-वाराणसी के बीच तीन अगस्त से रेलवे ने अंत्योदय एक्सप्रेस (Antyodaya express) को चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन दरभंगा रेलवे स्टेशन से प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से रात को 8 बजकर 57 मिनट पर खुलेगी और अगले दिन सुबह 06.15 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी.
दरभंगा जिला वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, दरभंगा-वाराणसी के बीच तीन अगस्त से रेलवे ने अंत्योदय एक्सप्रेस को चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन दरभंगा रेलवे स्टेशन से प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से रात को 8 बजकर 57 मिनट पर खुलेगी और अगले दिन सुबह 06.15 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी.
बता दें कि वापसी में 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक) चार अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को वाराणसी सिटी से 9.25 बजे खुलकर रात 8 बजकर 45 मिनट पर दरभंगा पहुंचेगी. इसके अलावे रेलवे ने ट्रेन संख्या 05505/05506 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन समस्तीपुर एवं मुजफ्फरपुर से एक अगस्त से पुनर्बहाल करने की मंजूरी दे दी है.
दैनिक यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संख्या 05505-56 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन परिचालन को भी अपनी मंजूरी दी है. यह ट्रेन एक अगस्त से प्रतिदिन समस्तीपुर से शाम 4. 35 में खुलेगी और शाम के 18.05 मिनट प मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05506 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन मुजफ्फरपुर से शाम 6.25 मिनट पर खुलेगी और रात 7.50 मिनट पर समस्तीपुर पहुंचेगी.
इस ट्रेन के परिचालन से उत्तर बिहार के लोगों को काफी सहूलियत होगी. मिथिलांचल इलाके से काफी संख्या में लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी जाते हैं, ऐसे में अंत्योदय एक्सप्रेस के परिचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




