ePaper

Kaimur: बिहार के लाल का दिल्ली में कमाल, बने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज का उपाध्यक्ष 

Updated at : 21 Sep 2024 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur: बिहार के लाल का दिल्ली में कमाल, बने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज का उपाध्यक्ष 

Kaimur: कैमूर के अंशुल कुमार ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज में हुए छात्रसंघ के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत का परचम फहराया हैं.

विज्ञापन

यूं तो बिहार की मिट्टी में एक से बढ़कर एक होनहार निकले हैं. जो न सिर्फ बिहार में बल्कि देश विदेश में भी अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता का परचम लह रहा रहे हैं. इसी कड़ी में कैमूर के अंशुल कुमार ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज में हुए छात्रसंघ के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत का परचम फहराया हैं.

निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष

जानकारी के अनुसार, कुदरा प्रखंड की खरहना पंचायत स्थित भटवलिया गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र अंशुल कुमार दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज में बीए में तीसरे वर्ष की पढ़ाई करते हैं. यहां छात्र संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था, जिनके साथ इस पद पर और चार अन्य छात्रों ने भी नामांकन कराया था. लेकिन, बाकी चार लोगों का नामांकन रद्द हो जाने के बाद अंशुल कुमार निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए चुन लिये गये.

जज बनना चाहते हैं अंशुल

इसकी सूचना गांव में मिली, तो अंशुल के पिता अशोक सिंह, शिक्षक चाचा कमलेश सिंह सहित अन्य लोगों में काफी खुशी देखी गयी. इस संबंध में अंशुल ने बताया श्याम लाल कॉलेज में बीए के लास्ट ईयर का छात्र हूं. काॅलेज के छात्र संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष चुना गया हूं. साथ ही बताया कि हमारा लक्ष्य जज बनकर लोगों को न्याय दिलाना है.

ये भी पढ़ें: Bhabhua: बेड पर सो रहे युवक को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के बाद कराया अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन