Bhabhua: बेड पर सो रहे युवक को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के बाद कराया अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

Bhabhua: नुआंव के अकोढ़ी के रहने वाले एक युवक को उस वक्त जहरीले सांप ने काटा जब वह अपने बेड पर सो रहा था.

विज्ञापन

Bhabhua: भभुआ के नुआंव थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव में घर के अंदर बेड पर सो रहे एक युवक के प्राइवेट पार्ट में जहरीले सांप ने काट लिया. बताया गया कि युवक रात के समय अपने घर के अंदर बेड पर लोवर पहनकर सोया हुआ था, तभी लगभग 12 बजे के बाद बेड पर सांप आया और लोअर के अंदर घुस गया, जब उसके लोअर पैंट में हलचल हुई तब लोअर खोलना चाहा, तभी सांप ने उसके प्राइवेट पार्ट में काट लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

झाड़-फूंक के बाद अस्पताल में कराया भर्ती

युवक की पहचान नुआंव थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी स्वर्गीय बजरंग सिंह के 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रुप में हुई है. जब परिजनों को सूचना हुई, तो उसे बगल के गांव में झाड़-फूंक के लिए ले गया. वहां झाड़-फूंक के बाद तबीयत बिगड़ने लगी, तो उसे नुआंव पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भभुआ के लिए रेफर किया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर युवक का इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: छठ पर घर जाने वालों को रेलवे ने दिया तोहफा, दिल्ली से बिहार के लिए हफ्ते में दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन