Bihar News: इलाज में लापरवाही से नाराज लोगों ने डीएसपी आवास में की तोड़फोड़, पीएचसी प्रभारी के घर को भी फूंका

Updated at : 12 Nov 2021 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: इलाज में लापरवाही से नाराज लोगों ने डीएसपी आवास में की तोड़फोड़, पीएचसी प्रभारी के घर को भी फूंका

Bihar News: युवक के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों ने बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ की. इसके बाद पीएचसी प्रभारी की गाड़ी समेत कई अन्य वाहनों में आग लगा दी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बेगूसराय के बखरी में गुरुवार की सुबह छठ पूजा का अर्घ देने के दौरान बागमती नदी में डूबने से शकरपुरा निवासी ननकू रजक (26 वर्ष) की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जम कर बवाल किया. युवक के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों ने बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ की. इसके बाद पीएचसी प्रभारी की गाड़ी समेत कई अन्य वाहनों में आग लगा दी.

इसके बाद लोग और आक्रोशित हो गये और पीएचसी प्रभारी के आवास को जलाने के साथ दोबारा डीएसपी के आवास पर हमला कर दिया. भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को दस राउंड से अधिक गोलियां चलानी पड़ीं. इसके बाद भी बवाल नहीं रुका. लोगों ने अनुमंडल चौक पर युवक के शव को रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया. लोगों का आरोप था कि कई दशक से बखरी पीएचसी में कार्यरत प्रभारी डॉ एमपी चौधरी लोगों का इलाज करने की जगह मनमानी करते हैं.

Also Read: सारण में छठव्रती मां के सामने ही डूब गया बेटा, मुजफ्फरपुर में पोखर से मिट्टी के हाथी निकालने में डूबे दो भाई

समय पर इलाज होता तो युवक की जान बचायी जा सकती थी. बाद में डीएम अरविंद कुमार वर्मा और एसपी अवकाश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल कर जांच के बाद दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. पदाधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा.

छह थानों की पुलिस कर रही कैंप

घटना के बाद पीएचसी के डॉक्टर सहित सभी कर्मचारी जान बचा कर भाग निकले. भाग रहे कर्मचारियों को आक्रोशित लोगों ने खदेड़ने का भी प्रयास किया. फिलहाल बखरी के अलावे गढ़पुरा, नावकोठी, मंझौल, छौड़ाही, परिहारा सहित आसपास के छह से अधिक थाने की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. वहीं, जिले से भी अतिरिक्त पुलिस बल को मंगाया गया है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन