ePaper

जेल की जगह आनंद मोहन के घर पहुंचने पर मुख्यालय ने एसपी लिपि सिंह से मांगी रिपोर्ट, कई पुलिसकर्मी निलंबित

Updated at : 15 Aug 2022 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
जेल की जगह आनंद मोहन के घर पहुंचने पर मुख्यालय ने एसपी लिपि सिंह से मांगी रिपोर्ट, कई 
पुलिसकर्मी निलंबित

एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के लिए 12 अगस्त को पटना लाये गये पूर्व सांसद आनंद मोहन पेशी के बाद सहरसा जेल लाैटने की जगह पाटलिपुत्र स्थित अपने आवास पहुंच गये. यहां उन्होंने परिवार और समर्थकों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

पटना / सहरसा. एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के लिए 12 अगस्त को पटना लाये गये पूर्व सांसद आनंद मोहन पेशी के बाद सहरसा जेल लाैटने की जगह पाटलिपुत्र स्थित अपने आवास पहुंच गये. यहां उन्होंने परिवार और समर्थकों के साथ बैठक की. इस बैठक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने इसे गंभीरता से लेते हुए सहरसा की एसपी लिपि सिंह से पूछा है कि जिला बल साथ था तो वह घर कैसे पहुंच गये? हालांकि सहरसा जेल प्रशासन ने खुद को इससे अनभिज्ञ बताया है.

चार सहायक आरक्षी और एक सह चालक निलंबित

इधर, पेशी के लिए ले जाने स्काॅर्ट दल को निलंबित कर दिया है. एसपी लिपि सिंह ने बताया कि एक एएसआइ, एक बीएमपी, चार सहायक आरक्षी और एक सह चालक को निलंबित कर दिया गया है. एसपी ने बताया कि इसमें जेल प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध है. इसकी जांच होगी. जिलाधिकारी भी इस मामले को लेकर गंभीर हैं.

डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में सजायाफ्ता हैं पूर्व सांसद

गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में आजीवन कैद की सजा काट रहे आनंद मोहन को सहरसा जेल सेपटना एमपी- एमएलए कोर्ट में लाया गया था. जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है, उसमें उनके पुत्र व राजद िवधायक चेतन आनंद, पत्नी लवली आनंद आदि लोग नजर आ रहे हैं. प्रभात खबर वायरल फोटो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

पुत्र चेतन आनंद बोले- सिर में दर्द होने पर अस्पताल गये थे

आनंद मोहन के बेटे राजद विधायक चेतन आनंद ने कहा कि दीघा होकर लौटने के क्रम में आनंद मोहन के सिर में दर्द होने लगा. वह चांद मेमोरियल अस्पताल में जांच करानेपहुंचे. इस अस्पताल के दूसरी तरफ आवास है, जहां कुछ लोग खड़े थे. उन्हें देख कर वह इधर चले आये. इसे बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है. बैठक करने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन