बिहार में इस साल पूरे होंगे सभी पर्यटन सर्किट, श्रम और पर्यटन मंत्री का दावा- रोजगार के भी बढ़ेंगे मौके

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jan 2021 8:13 AM

विज्ञापन

स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में जिला वाइज मेगा स्किल सेंटर समेत नेशनल स्किल इंस्टीट्यूट व यूनिवर्सिटी की स्थापना भी उनका लक्ष्य है.

विज्ञापन

पटना . श्रम संसाधन, पर्यटन व खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि नये साल में सभी पर्यटन सर्किटों के काम पूर्ण कर लिये जायेंगे.

सरकार की प्राथमिकता रोजगार का सृजन होगी. गुरुवार को विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन करना सरकार की पहली प्राथमिकता होगी.

पर्यटन और पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए बिहार में बने सभी पर्यटन सर्किट को इस साल पूर्ण कर लिया जायेगा.

पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं को मुहैया करायेंगे, ताकि रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिले. मंत्री ने कहा कि श्रमिकों के भुगतान प्रणाली को सिंगल विंडो किया जायेगा.

जो निर्माण मजदूर निबंधन से छूटे हैं, उनका निबंधन करा कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा.

वहीं, स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में जिला वाइज मेगा स्किल सेंटर समेत नेशनल स्किल इंस्टीट्यूट व यूनिवर्सिटी की स्थापना भी उनका लक्ष्य है.

वहीं, खान एवं भूतत्व विभाग के द्वारा निर्गत होने वाले स्टाॅकिस्ट लाइसेंस के लिए आॅनलाइन आवेदन की सुविधा जल्द शुरू होगी.

बालू रखरखाव में कुव्यवस्था को खत्म करना, साथ ही मजबूत व्यवस्था लागू कर राजस्व की मजबूती पर भी ध्यान देने का लक्ष्य है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन