JDU के सभी सांसद BJP के साथ, RJD के कद्दावर नेता के दावे से बिहार में सियासी बवाल

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव
Bihar: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने दावा किया है कि जेडीयू के सभी 12 सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं.
बिहार में सियासी हलचल के बीच आरजेडी के कद्दावर नेता और मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने बड़ा दावा किया है. मीडिया से बात करते हुए शक्ति ने कहा कि जदयू के सभी 12 सांसद बीजेपी के संपर्क में है. जदयू सांसदों ने बीजेपी की अधीनता स्वीकार कर ली है और इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी है. वही, शक्ति के इस दावे पर जेडीयू ने जोरदार पलटवार करते हुए इसे निराधार बताया है.

जेडीयू सांसदों को अपने कब्जे में ले रखी है BJP: शक्ति
शक्ति यादव ने मीडिया से बात करते हुए गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिए बिना कहा कि उनका कहना है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह बीजेपी संसदीय बोर्ड तय करेगा. क्या बिना जेडीयू सांसदों को कब्जे में लिए ही ऐसी बयानबाजी हो रही है? बीजेपी नीतीश कुमार को समाप्त करना चाहती है. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार तब होगा, जब बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी. इस बात का क्या मतलब है?
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बयानबाजी कर भ्रम फैलाना काम कर रही RJD: JDU
आरजेडी प्रवक्ता के इस दावे पर गोपालगंज के जेडीयू सांसद आलोक सुमन ने पलटवार करते हुए कहा कि जेडीयू के सभी 12 सांसद नीतीश कुमार के साथ हैं. जेडीयू का एक भी सांसद बीजेपी के संपर्क में नहीं है, मैं भी नहीं. कोई टूट नहीं होगी. आरजेडी विपक्ष में है. बयानबाजी कर भ्रम फैलाना काम कर रही है. आरजेडी को जनता से मतलब नहीं. नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए काम किया है. एनडीए एकजुट है और आगे भी रहेगा. कोई सियासी उथल पुथल नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




