ePaper

चाय की प्याली में छलकाते थे जाम, जरूरत पड़ने पर करते थे होम डिलिवरी, जाने पूरी कहानी

Updated at : 22 Aug 2022 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
चाय की प्याली में छलकाते थे जाम, जरूरत पड़ने पर करते थे होम डिलिवरी, जाने पूरी कहानी

सिकंदरपुर ओपी पुलिस ने चाय-बिस्कुट दुकान में शराब पिलाने व होम डिलिवरी करने का काम किया जाता था. इस बात की जानकारी पुलिस को लगी. मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. ओपी प्रभारी ने बताया कि उमेश सहनी हाल में ही जेल से छूट कर बाहर आया है. वह फिर से शराब का अड्डा चलाने लगा है.

विज्ञापन

सिकंदरपुर ओपी पुलिस ने चाय-बिस्कुट दुकान में शराब पिलाने व होम डिलिवरी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. उमेश सहनी को पुलिस ने बीती रात ओपी क्षेत्र के लकड़ीढाही चौक स्थित चाय दुकान से चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं उसकी दुकान में शराब खरीदने व बेचने आये सदर थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी मो. आरिश के पास से एक पीस व नगर थाना क्षेत्र के जंगली माई स्थान निवासी विक्रम कुमार के पास से एक पीस विदेशी शराब की बोतल बरामद की है. सभी के खिलाफ ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गयी है. पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजने की कवायद की जा रही है. ओपी प्रभारी ने बताया कि उमेश सहनी हाल में ही जेल से छूट कर बाहर आया है. वह फिर से शराब का अड्डा चलाने लगा है.

बनारस बैंक चौक से शराब के साथ तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के बनारस बैंक चौक के पास से तीन युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. तीनों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक निवासी विक्की कुमार, बनारस बैंक चौक निवासी मो. अजीम व अहियापुर थाना क्षेत्र के प्रभु साह के रूप में हुई है. इन सभी के पास से पुलिस ने तीन पीस विदेशी शराब बरामद किया है.सभी के खिलाफ नगर थाने में तैनात जमादार कुंदन कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. नगर थानेदार अनिल कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. पूछताछ के बाद जेल भेजने की कवायद की जा रही है.

छह लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने की पुलिस ने छह लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान शिवराहां वासुदेव के शत्रुघ्न मांझी के रूप में किया गया है. थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन