धुंध के कारण बिहार में हवाई सेवा अस्त-व्यस्त, रद्द रहीं पटना से चार फ्लाइटें, देर से उड़े 13 विमान

धुंध और ऑपरेशनल वजहों से चार फ्लाइटें रद्द रहीं जबकि 13 विमान देर से आये और गये. विजिबिलिटी 1000 मीटर से नीचे होने के कारण सुबह 10.29 बजे पहली लैंडिंग हुई.
पटना. पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को विजिबिलिटी बेहतर रहने के बावजूद विमानों का परिचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका.
धुंध और ऑपरेशनल वजहों से चार फ्लाइटें रद्द रहीं जबकि 13 विमान देर से आये और गये. विजिबिलिटी 1000 मीटर से नीचे होने के कारण सुबह 10.29 बजे पहली लैंडिंग हुई.
इंडिगो की बेंगलुरू से आने वाली फ्लाइट 6E345 निर्धारित समय से 44 मिनट की देरी से लैंड हुई. हालांकि पहली शेडयूल फ्लाइट SG8741 निर्धारित समय से 2.55 घंटे की देरी से दोपहर 11.15 बजे लैंड हुई. साथ ही 11 अन्य फ्लाइटें भी देर से उतरी और उड़ीं. जिन विमानों की देरी दो घंटे से अधिक थी उनके यात्रियों को अधिक परेशानी हुई.
रद्द होने वाली फ्लाइटों में कुछ प्लांड कैंसिलेशन था जिसके यात्रियों को इसकी पूर्व सूचना दे दी गयी थी, और उनके जाने की वैकल्पिक व्यवस्था भी कर दी गयी थी लिहाजा उन्हें परेशानी नहीं हुई. लेकिन जिन फ्लाइटों को अचानक रद्द किया गया, पूर्व सूचना नहीं मिलने के कारण उनके यात्री टर्मिनल में आ गये थे जिनको बहुत परेशानी हुई.
वे एयरलाइंस से दूसरे विमान से जल्द भेजने की व्यवस्था करने की मांग करने लगे जबकि एयरलाइंस उनकी यात्रा को रीशिडयूल करने का प्रयास कर रही थी. जिसका कई यात्रियों ने विरोध किया और इसके खिलाफ टर्मिनल में हंगामा भी किया.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










