ePaper

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS और 18 BAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें सूची

Updated at : 23 Jan 2024 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS और 18 BAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें सूची

बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 18 और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 30 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. तबादलों की इस सूची में उन अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं जिन्हें हाल के दिनों में आईएएस में प्रमोशन मिला है.

विज्ञापन

बिहार में मंगलवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 18 और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 30 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. तबादलों की इस सूची में उन अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं जिन्हें हाल के दिनों में आईएएस में प्रमोशन मिला है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. इस ट्रांसफर पोस्टिंग में कई जिलों को नए उप विकास आयुक्त मिले हैं. इसके साथ ही कई सब-डिवीजन के एसडीओ का भी ट्रांसफर किया गया है.

इन IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
  • पश्चिम चंपारण के बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश चौधरी को पंचायती राज विभाग का सचिव बनाया गया है.

  • बक्सर के अपर समाहर्ता किशोरी चौधरी को संयुक्त सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

  • सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह काे नगर आयुक्त, बेगूसराय का प्रभार मिला है

  • पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहीं उदिता सिंह को नालंदा का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है

  • नालंदा के नगर आयुक्त तरनजोत सिंह को मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग का निदेशक बनाया गया है

  • मधुबनी के उप विकास आयुक्त विशाल राज को तकनीकी विकास, उद्योग विभाग का निदेशक बनाया गया है

  • नगर आयुक्त पूर्णिया, आरिफ हसन को संयुक्त सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग बनाया गया

  • नगर आयुक्त, भागलपुर, योगेश कुमार सागर को संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग

  • बेतिया के उप विकास आयुक्त अनिल कुमार को परियोजना निदेशक, एड्स नियंत्रण सोसायटी बनाया गया है

  • उप विकास आयुक्त रोहतास, शेखर आनंद को नगर आयुक्त नालंदा

  • उप विकास आयुक्त मधेपुरा, नितिन कुमार सिंह को नगर आयुक्त भागलपुर

  • उप विकास आयुक्त, दरभंगा प्रतिभा रानी को उप विकास आयुक्त पश्चिम चंपारण

  • एसडीओ, दरभंगा सदर, चंद्रिमा अत्री को एसडीओ, महुआ बनाया गया है

  • पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे दीपेश कुमार को उप विकास आयुक्त मधुबनी बनाया गया है

  • नवादा में अपर समाहर्ता के रूप में तैनात उज्जवल कुमार सिंह को संयुक्त सचिव ग्रामीण कार्य

  • अपर समाहर्ता, मधुबनी, नरेश झा को बंदोबस्त अधिकारी, कटिहार

  • समाज कल्याण मंत्री के आप्त सचिव शशांक शेखर सिन्हा को संयुक्त सचिव बनाया गया है

  • जल संसाधन, खान एवं भूतत्व मंत्री के आप्त सचिव शिव कुमार शैव को बंदोबस्त पदाधिकारी, किशनगंज

  • सारण के प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव विश्वनाथ चौधरी को बंदोबस्त पदाधिकारी, सहरसा

  • पटना के अपर जिला दंडाधिकारी, आपूर्ति, ब्रजेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी मधेपुरा बनाया गया

  • वित्त मंत्री के आप्त सचिव नवीन को संयुक्त सचिव, संसदीय कार्य विभाग

  • लघु जल संसाधन विभाग की संयुक्त सचिव गीता सिंह को संयुक्त सचिव खाद्य एवं उपभाेक्ता संरक्षण विभाग बनाया गया है

  • उप विकास आयुक्त, शेखपुरा, अरुण कुमार झा को बंदोबस्त पदाधिकारी, खगड़िया

  • सत्तारुढ़ दल के सचेतक मुहम्मद इजहार असफी के आप्त सचिव कमलेश कुमार सिंह को बंदोबस्त पदाधिकारी, पूर्णिया.

  • अपर समाहर्ता, सहरसा, सुनील कुमार-1 को बंदोबस्त पदाधिकारी, मुंगेर,

  • मोतिहारी में अपर समाहर्ता के रूप में तैनात पवन कुमार सिन्हा को बंदोबस्त पदाधिकारी, जमुई बनाया गया है

  • परिवहन मंत्री के आप्त सचिव मनोज कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, नवादा

  • सामान्य प्रशासन विभाग में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अंजुला प्रसाद को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन

  • खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में ओएसडी, संगीता सिंह को संयुक्त सचिव, लघु जल संसाधन

  • उप विकास आयुक्त, सुपौल, मुकेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, गया के रूप में तैनात किया गया है.

बिहार प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों का हुआ तबादला
undefined
undefined
Also Read: राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का प्रभार, वंदना दादेल समेत इतने आईएएस अफसरों का ट्रांसफर Also Read: Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार अपने मंत्री विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंचे, पढ़िए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन