सुपौल में पैसे को लेकर हुए विवाद में एसिड अटैक, तीन बच्चे समेत 9 लोग झुलसे, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2023 6:02 PM
सुपौल से एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है. सुपौल के जदिया थाना इलाके के रघुनाथपुर गांव में दो चचेरे भाइयों में रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ. इसमें एक पक्ष ने तेजाब से हमला कर दूसरे पक्ष के कुल 9 लोगों को घायल कर दिया है.
सुपौल. सुपौल से एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है. सुपौल के जदिया थाना इलाके के रघुनाथपुर गांव में दो चचेरे भाइयों में रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ. इसमें एक पक्ष ने तेजाब से हमला कर दूसरे पक्ष के कुल 9 लोगों को घायल कर दिया है. घायलों में 3 बच्चे भी शामिल है. सबका ईलाज त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. वैसे इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं. त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने बतलाया कि बर्निंग का मामला है. तीन बच्चे समेत कुल 9 लोग झुलसे हैं. इनमें महिला भी शामिल है. 9 में से सात लोगों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रभाष यादव से उसके चचेरे भाई ने 2019 में चेन्नई में काम करने के दौरान साढ़े नौ हजार रुपये लिए थे. इसी पैसे की वापसी को लेकर यह विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर प्रभाष कुमार ने दूसरे पक्ष पर तेजाब से हमला कर दिया गया. इसमें 9 लोग बुरी तरह से झुलस गये. इसके बाद लोगों ने इस घटना की सूचना डायल 112 पर दी. घायल लोगों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बताया जाता है कि दोनों भाई के बीच विवाद को सुलझाने पहुंची महारानी देवी और उसके छोटे ससुर तारानंद यादव भी तेजाब बुरी तरीके से जले हुए हैं. तेजाब से झुलसे लोगों में मुख्य रूप से 28 वर्षीय महारानी देवी, 6 वर्षीय गौरव कुमार, 4 वर्षीय प्रियम कुमारी, 10 वर्षीय साजन कुमारी, 65 वर्षीय तारानंद यादव, 26 वर्षीय करण कुमार, 28 वर्षीय अरुण कुमार और प्रभाष कुमार की मां 35 वर्षीय सुलेखा देवी शामिल है. घटना का आरोपित प्रभाष कुमार भी मामूली रूप से झुलसा हुआ हैं.
तेजाब से झुलसी महिला महारानी देवी ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि दोनों भाई रुपये को लेकर आपस मे लड़ाई कर रहे थे. इसी बीच प्रभाष कुमार घर से तेजाब बोतल में निकालकर पूरा छींटना शुरू कर दिया. इसमें सभी जख्मी हुए हैं. आरोपित हमलावर प्रभाष कुमार का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग भी हाथ में तेजाब रखे हुए थे, हम भी रखे हुए थे. हमलावर ने लोगों पर तेजाब छींटने की बात को टाल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










