Accident at Chhath Ghat: मधुबनी के छठ घाट पर तीन बच्चे डूबे, दो अस्पताल में भर्ती, एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2021 8:02 PM

विज्ञापन

Accident at Chhath Ghat: तीनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे रहिका पंचायत के गोयरपोखर में छठ घाट की सफाई करने के लिए गये थे. चारों बच्चे घाट की सफाई के दौरान गहरे पानी में चले गये.

विज्ञापन

Accident at Chhath Ghat: बिहार के मधुबनी जिले से इस समय सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. वहीं तीनों बच्चों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया. जानकारी के अनुसार, मधुबनी के रहिका थाना के रहिका गौर पोखर में चार बच्चे फिसल कर गिर गए. जिसे देखकर मौजूद लोगों ने पानी में छलांग लगा दी और काफी कोशिशों के बाद तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक युवक की मौत हो गई.

वहीं, तीनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. चारों रहिका पंचायत के गोयरपोखर में छठ घाट की सफाई करने के लिए गये थे. चारों बच्चे घाट की सफाई के दौरान गहरे पानी में चले गये.

तीन बच्चों को मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकल लिए. लेकिन एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृत युवक की पहचान रहिका के कंटीर मिश्र के 19 वर्षीय पुत्र और रहिका पंचायत के पूर्व मुखिया के पोते विशाल कुमार मिश्र के रूप में हुंई.

Also Read: Chhath Puja 2021: अररिया के गरैया नदी में फिसला युवक का पैर, डूबने से मौत

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन