कैमूर में ट्रेन से गिरकर एक शख्स की मौत, बेटे का रूम रेंट देने जा रहा था सासाराम

Updated at : 21 Jun 2023 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
कैमूर में ट्रेन से गिरकर एक शख्स की मौत, बेटे का रूम रेंट देने जा रहा था सासाराम

बिहार के कैमूर में ट्रेन से गिरकर एक शख्स की मौत हो गई है. मृतक की पहतान कुदरा थाना क्षेत्र के भेलमा गांव निवासी राज केश्वर पाल के 40 वर्षिय पुत्र महेंद्र पाल के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए उसे सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

कैमूर. बिहार के कैमूर में ट्रेन से गिरकर एक शख्स की मौत हो गई है. मृतक की पहतान कुदरा थाना क्षेत्र के भेलमा गांव निवासी राज केश्वर पाल के 40 वर्षिय पुत्र महेंद्र पाल के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए उसे सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला कुदरा के कर्मा पेट्रोल पंप के पास का है. पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी है. जिसके बाद वो मौके पर पहुंच गए हैं.

बेटे को रूम रेंट देने गया था

महेंद्र पाल के भाई बेचू पाल ने बताया कि महेंद्र पाल कल सासाराम अपने लड़के को रूम रेंट के पैसे पहुंचाने गाया था. जहां से लौटने के दौरान ट्रेन से कुदरा के कर्मा पेट्रोल पंप के पास गिरकर उसकी मौत हो गयी है. जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची कुदरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी. उसके बाद उसके आधार कार्ड से नाम पता लेकर महेंद्र पाल के परिजनों को सूचना दिया. जहां सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

प्रशासन से मुआवजा की मांग

शव का पंचनामा करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां पुलिस और परिजनों की मदद से शव पोस्टमार्टम कराया गया है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौप दिया है. मौके पर पहुंचे परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है. शख्स की मौत के बाद परिवार के गुजारे को लेकर भी चिंता जताई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन