ePaper

दानापुर-मुगलसराय के बीच ट्रैक पर धमाका, दुर्घटनाग्रस्त हाेने से बची राजधानी एक्सप्रेस

Updated at : 27 Feb 2017 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
दानापुर-मुगलसराय के बीच ट्रैक पर धमाका, दुर्घटनाग्रस्त हाेने से बची राजधानी एक्सप्रेस

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय के बीच रविवार की रात 9:01 बजे डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास पटना से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेसदुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी. जब राजधानी एक्सप्रेस डुमरांव स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पहले थी, तभी ट्रैक पर तेज धमाका हुआ. ड्राइवर ने डुमरांव स्टेशन पर गाड़ी रोक दी. पीडब्लूआइ के कर्मचारियों […]

विज्ञापन

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय के बीच रविवार की रात 9:01 बजे डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास पटना से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेसदुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी. जब राजधानी एक्सप्रेस डुमरांव स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पहले थी, तभी ट्रैक पर तेज धमाका हुआ.

ड्राइवर ने डुमरांव स्टेशन पर गाड़ी रोक दी. पीडब्लूआइ के कर्मचारियों ने गाड़ी को सर्च कर 20 मिनट बाद सुरक्षित रवाना किया. उसके बाद कर्मचारियों ने 68 नंबर गेट तक जाकर जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला. डुमरांव स्टेशन प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि किसी जानवर के टकराने की आशंका है. डुमरांव यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि ऐसा लगा जैसे कुछ ब्लास्ट हुआ हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन