RTE कानून का उल्लंघन कर फंसे पटना के 1190 प्राइवेट स्कूल, यह होगी कार्रवाई
Updated at : 01 Feb 2017 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : स्कूल के पास न तो अपनी बिल्डिंग है और न ही प्ले ग्राउंड. न शिक्षक है और न ही किसी तरह के एक्टिविटी क्लास ही होते हैं. कोई स्कूल दुकान के ऊपर चल रहा है, तो कोई किराये के मकान में. पटना जिले में 1190 ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं, जो शिक्षा के अधिकार […]
विज्ञापन
पटना : स्कूल के पास न तो अपनी बिल्डिंग है और न ही प्ले ग्राउंड. न शिक्षक है और न ही किसी तरह के एक्टिविटी क्लास ही होते हैं. कोई स्कूल दुकान के ऊपर चल रहा है, तो कोई किराये के मकान में. पटना जिले में 1190 ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं, जो शिक्षा के अधिकार के तहत मानक को पूरा नहीं कर रहे हैं. 8वीं तक के इन स्कूलों की सूची जिला शिक्षा कार्यालय ने विभाग को भेज दिया है.
अब विभाग इन स्कूलों की जांच अपने स्तर से करेेगा. इसको लेकर 1190 स्कूलों को शोकॉज किया गया है. जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शोकॉज में स्कूलों को अपना पक्ष रखना होगा. इसमें जानकारी देनी होगी कि शिक्षा के अधिकार के तहत निबंधन के लिए किन मानकों को स्कूल पूरा कर रहा है और किन मानकों को पूरा नहीं कर रहा है. जो स्कूल शिक्षा के अधिकार के तहत निबंधन के लिए मानक पूरा नहीं करेंगे, उनके आवेदन को निरस्त कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




