अनंत के खिलाफ गवाही देने आया राजू गिरफ्तार
Updated at : 16 Dec 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : अभय सिंह के अपहरण व हत्या के मामले में मुख्य गवाह के रूप में गवाही देने पटना सिविल कोर्ट पहुंचे अभय के बेटे राजू सिंह को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे पीरबहोर थाने में रखा गया है. शुक्रवार को उसकी गवाही दिलायी जायेगी और फिर पुलिस बाढ़ के एक हत्या […]
विज्ञापन
पटना : अभय सिंह के अपहरण व हत्या के मामले में मुख्य गवाह के रूप में गवाही देने पटना सिविल कोर्ट पहुंचे अभय के बेटे राजू सिंह को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे पीरबहोर थाने में रखा गया है. शुक्रवार को उसकी गवाही दिलायी जायेगी और फिर पुलिस बाढ़ के एक हत्या के मामले में वांछित चल रहे राजू को जेल भेज देगी.दरअसल, वर्ष 2013 में बाढ़ थाना क्षेत्र के लदवा गांव के रहने वाले अभय सिंह का बेऊर इलाके से अपहरण हो गया था. इस मामले में अभय की पत्नी ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह पर अपहरण कर हत्या कराने का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में अभय की पत्नी और बेटा राजू मुख्य गवाह हैं. पत्नी की कोर्ट में गवाही हो चुकी है. गुरुवार को बेटा राजू भी पिता के अपहरण व हत्याकांड में गवाही देने आया था.
इस दौरान वह पटना सिविल कोर्ट पहुंचा था. इसकी जानकारी होते ही पटना पुलिस ने राजू को कोर्ट के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया है. उसे पीरबहाेर थाने में रखा गयाहै.इस मामले में सरकार का पक्ष रख रहे लोक अभियोजक गजेंद्र सिंह ने कहा कि शुक्रवार को कोर्ट ने पुन: गवाही के लिए तिथि निर्धारित की है. इसके अलावा दो पुलिस कर्मियों की गवाही भी अब तक नहीं हुई है. इन पुलिसकर्मियों की भी गवाही होगी. जल्द ही सबों की पटना कोर्ट में गवाही करा ली जायेगी. इसकी सारी प्रक्रिया चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




